साथियो,
आप जानते हैं कि हमेशा से फोटोग्राफी विद्या से जुड़े एक समूह का आप तक कोई
पुरसाहाल लेने वाला नहीं रहा है। हमेशा से इसे दायम दर्जे के तहत गिना जाता
रहा है। सैकड़ों समूह और संस्थाएं बनी मगर वह इनके दुःख दर्द तक नहीं पहुँच
पायी और खत्म हो गयी।
इसका कोई ऐसा संगठन नहीं जो समय पड़ने पर किसी दुःख दर्द की घड़ी में
कंधे से कंधा मिलाकर चल सके। इन्हीं सब बातों को देखते हुए वर्ष 2002 में
कुछ छायाकारों ने इस दबे-कुचले समाज के बारे में सोचा और
मीडिया फोटोग्राफर्स क्लब का गठन किया।
जिससे ऐसे छायाकार, न्यूज़ चैनल कैमरामैन व फोटोग्राफी विधा से जुड़े
लोगों के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को भी जोड़ा जा रहा है
जो हमेशा छायाकारों के हित में सोचते हैं।
इस क्लब का प्रमुख उद्देश्य यह रहा है कि हमारे बीच में जिन छायाकारों ने
कंधे से कंधा लगाकर कार्य किया और वह आज इस संसार में नहीं हैं उनकी याद में
छायाचित्र प्रदर्शनीयों का आयोजन व उनके परिवारजनों का सम्मान किया जाए।
इसके साथ ही वरिष्ठ छायाकारों को भी सम्मानित किया जाता है जिन्होंने अपना
पूरा जीवन फोटोग्राफी कार्य में लगा दिया।
आज हमारे किसी छायाकार बन्धु पर कोई आपदा आ जाती है तो कोई साथ खड़े होने
वाला नहीं होता है। हमारा यह पूरा प्रयास होगा कि आपदा के समय यह संगठन
हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव मदद करेगा।
एस० एम० पारी
अध्यक्ष
Office-47, Vikasdeep Building, Near Chhitwapur Police Chowki, Station Road, Lucknow (U.P.)
195/11, Jagat Narain Road, Near Kaiserbagh Bus Stand, Lucknow (U.P.)
9026307575, 8081741076
mpclub.in@gmail.com
© 2026 Business Innovation. All Rights Reserved.